रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। कलीनगर क्षेत्र की एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, धमकी, मानसिक उत्पीड़न और निजता में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी अजय गणपति को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और स्वयं और दो नाबालिग बच्चों की सुरक्षा की मांग की। एसएसपी ने दिनेशपुर थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलीनगर हरनाथ विहार उदयनगर रोड निवासी प्रेमा मेहरा ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में एक प्रॉपर्टी डीलर से जमीन खरीदी थी। मकान निर्माण का ठेका भी उसी ने लिया, लेकिन निर्माण निर्धारित माप के अनुसार पूरा नहीं किया। बाद में उसने स्वयं अधूरा काम पूरा कराया। आरोप है कि इसके बाद से विवाद और उत्पीड़न शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि प्रॉपर्टी...