Rudrapur News: महिला को कच्ची शराब के साथ पकड़ा
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: खटीमा। पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब के 38 छोटे-बड़े पाउच रखने के आरोप में पकड़ लिया। उसे हिदायत देकर नोटिस दिया गया है। सत्रहमील के चौकी प्रभारी राकेश राय ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ सोमवार शाम गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कंचनपुरी रेलवे फाटक के पास एक महिला प्लास्टिक का कट्टा लेकर जा रही थी। पुलिस को देखकर वह सकपकाते हुए अपने घर की ओर भागी। शक होने पर उसे उसके घर के आंगन से पकड़ा गया। आरोप है कि महिला के कट्टे में 38 पाउच मिले, जिनमें लगभग दस लीटर कच्ची शराब भरी थी। महिला ने अपना नाम अर्चना बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला द्वारा किए गए अपराध में दंड का प्रावधान 7 वर्ष से कम का है। इस वजह से उसे हिदायत देकर धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.