रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: खटीमा। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित छात्रों को राहत दिलाने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रजिस्ट्रेशन पोर्टल और आवेदन संशोधन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की। प्राचार्य ने दोनों मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने कहा कि कई छात्र-छात्राएं अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलकर ऐसे विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...