रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: खटीमा। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन से किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। प्रधानाचार्य हेम चंद्र कर्नाटक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भक्तिभाव से सहभागिता की। रुद्राभिषेक के उपरांत सोलह मास के स्तंभ कार्यक्रम को भी श्रद्धा एवं परंपरागत रीति से संपन्न किया गया। सभी ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता भट्ट ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: महारुद्राभिषेक से शिवम...