रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर निगम परिसर में स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, तपस्या और साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का भारतीय संस्कृति और समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, धर्म, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी साधना, ज्ञान और लेखनी के माध्यम से समाज को ऐसी अमूल्य धरोहर प्रदान की, जिसका महत्व युगों-युगों तक बना रहेगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा इ...