रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने मंगलवार को टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनोज सरकार के रुद्रपुर स्थित आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हुए मनोज सरकार इन दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान विपिन सिंह गहलौत ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान युवा मोर्चा के आदेश भारद्वाज, अशोक नेगी, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, मयंक माटा, सुनील, अभिषेक, अनुभव, विश्वजीत, संतोष, मनीष, मनोज सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...