रुद्रपुर, सितम्बर 20 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने चेतावनी दी है कि नगरपालिका चुनाव में प्रशासन ने मतदान या मतगणना में धांधली करने का प्रयास किया तो वह किसी भी हद तक जा सकते है। इसलिए उनकी प्रशासन से मांग है कि ​पोलिंग बूथों, स्ट्रांग रूम और मतपेटियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। रविवार शाम विधायक बेहड़ ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष अफवाह फैला रहा है कि वह किसी भी कीमत पर चुनाव जीतेंगे। बेहड़ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होने चाहिए। पोलिंग बूथ से वोट बाहर जाने जैसी कोई धांधली पाई गई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह सरल, ईमानदार और अच्छी छवि वाले नेता है। जब...