Rudrapur News: मगरमच्छ ने पकड़ा किसान का पैर, घायल
रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- Rudrapur News: खटीमा। खेत में जानवर भगाने गए किसान का मगरमच्छ ने पैर पकड़ लिया। इससे वह घायल हो गया। बाईस पुल के पास रहने वाले तेज प्रकाश के खेत में जानवर घुस गए थे। बुधवार सुबह वह उन्हें भगाने के लिए खेत गए। इसी दौरान खेत में मौजूद मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। किसी तरह उन्होंने मगरमच्छ के मुंह से पैर को बाहर निकाला। पैर को छोड़ने के बाद मगरमच्छ नहर में चला गया। घायल तेज प्रकाश को गांव वाले सरकारी अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.