Rudrapur News: मंत्री बहुगुणा ने 17 पट्टेधारकों को सौंपी भूमिधरी अधिकार की खतौनियां
रुद्रपुर, अक्टूबर 20 -- Rudrapur News: सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म और कल्याणपुर गांव के 17 परिवारों को भूमिधरी अधिकार की खतौनियां वितरित कीं। भूमिधरी अधिकार मिलने पर परिवारों ने मंत्री का आभार जताया। शक्तिफार्म और कल्याणपुर में पूर्व में पट्टे देकर परिवारों को बसाया गया था। विस्थापित परिवार लंबे समय से भूमिधरी अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे थे। इन परिवारों को भूमिधरी अधिकार देने का शासनादेश पहले ही जारी हो चुका था, लेकिन फाइलें प्रशासनिक कार्यालयों में लंबित थीं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर प्रशासन ने फाइलें तैयार कीं। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि सोमवार को 17 पट्टाधारकों को भूमिधरी अधिकार की खतौनियां दी गईं। अन्य पट्टाधारकों को भी भूमिधरी अधिकार देने के लिए फाइलें तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.