Rudrapur News: मंडी में किसानों के धान की तत्काल तौल कराने की मांग
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंडी परिसर में रखे किसानों के धान की तत्काल तौल कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया। शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि फसल कटाई के बाद कई किसान अपना अनाज मंडी परिसर में पहुंचा चुके हैं, लेकिन समय पर तौल नहीं होने से उनके अनाज के लगातार बारिश की चपेट में आने और खराब होने का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: तौल नहीं होने से धान में फूटे अंकुर, किसानों का धरना इससे किसानों को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.