रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म, संवाददाता। शक्तिफार्म के भारत माता पार्क में मंगलवार को आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में सूर्पणखा की नाक काटने से लेकर सीता हरण तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल और सभासद सुनीता सरकार, विक्रम भंडारी, देवाशीष पोद्दार, गोविंद पोखरिया, विक्की राय व राघव अध्यक्ष ने हनुमान जी की आरती उतारकर किया। मंचन के दौरान पंचवटी में राम और लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास कर रही सूर्पणखा की लक्ष्मण ने नाक काट दी। इसका बदला लेने पहुंचे खर-दूषण का राम और लक्ष्मण ने वध कर दिया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: सीता परम रुचिर मृग देखा, अंग अंग सुमनोहर बेषा सूर्पणखा कटी नाक लेकर रावण के दरबार पहुंच...