रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। भूमिया मंदिर कॉलोनी के निवासी पिछले चार माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की। उनका आरोप है कि जल संस्थान ने कॉलोनी में पाइपलाइन तो बिछा दी, लेकिन उसे मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया, जिससे पूरे मोहल्ले में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन हर बार बजट का हवाला देकर मामला टाल दिया गया। साथ ही विभाग की ओर से अब तक कोई वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था भी नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट और गहरा गया है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्हों...