रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। भूड़ में चार बीघे में छठ पूजा स्थल बनेगा। इसके लिए शासन ने 2.70 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। सीएम धामी ने छठ पूजा स्थल का निर्माण कराने की घोषणा की थी.

निर्माण कार्य की उम्मीद खटीमा के भूड़ क्षेत्र में चार बीघा भूमि पर छठ पूजा स्थल निर्माण के लिए शासन ने 2 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। धनराशि स्वीकृति होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. इस निर्णय का पूर्वांचल समाज ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है.

आभार और धार्मिक संस्कृति पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक संस्कृति को सशक्त करने के साथ-साथ पूर्वांचल समाज को सम्मान...