Rudrapur News: भुजिया नंबर तीन में धान की पराली में लगी आग
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: खटीमा। पीलीभीत मार्ग पर पूर्णागिरी मंदिर के पास भुजिया नंबर तीन में गुरुवार की रात धान की पराली में आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को बुझा दिया। फायर स्टेशन खटीमा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार देर रात भुजिया नंबर तीन में ऊषा देवी के खेत में धान की पराली में आग लगने की सूचना पर फायर टीम फायर यूनिट फोम टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। टेंडर से डिलीवरी होज के साथ लगातार पंपिंग कर आग को बुझाया गया। आग से दो ट्राली धान की पराली जलकर नष्ट हो गई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग आग बुझाने में फायरमैन चांद थापा, देवेंद्र गिरी, विक्रम भंडारी, फायरवुमैन सोनिया राय, ज्योति बिष्ट, ममता मल और वाहन चालक सुन्दर सिंह शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.