Rudrapur News: भाजपा ने स्वरोजगार से बनी लखपति महिलाओं का किया सम्मान
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। भाजपा की ओर से शुक्रवार को प्रेम पैलेस, नानकमत्ता में लखपति महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उन महिलाओं को सम्मानित किया, जो स्वरोजगार के माध्यम से सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा, विनीता सक्सेना, सपना रानी और अंजलि जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.