रुद्रपुर, जुलाई 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड की सीमा पर प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार की डीपीआर स्वीकृत होने पर रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे रुद्रपुर और ऊधमसिंह नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से भेजा गया यह प्रस्ताव लंबे समय से शासन स्तर पर विचाराधीन था। लगातार अनुश्रवण और पत्राचार के बाद अब योजना को मंजूरी मिल गई है। मेयर ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद से शहर को उसकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के अनुरूप विकसित करने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में त्रिशूल चौक का निर्माण कराया गया, जबकि शिव कॉरिडोर, डमरू चौक और श्रीराम पार्क जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में 2.50 करोड़ से बनेगा कुमाऊं का भव्य प्र...