रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: खटीमा। जन्माष्टमी पर्व को भव्य और उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर रविवार को व्यानधुरा धर्मशाला, कंजाबाग में रामलीला कमेटी की बैठक हुई। इसमें जन्माष्टमी आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोविंद बल्लभ गहतोड़ी ने कहा कि जन्माष्टमी क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक में गोकुल ओली, रोहित शर्मा, रोहित गहतोड़ी, शुभम गहतोड़ी, बहादुर सिंह मेहरा, अमित पांडेय, प्रताप सिंह धामी, हरीश चंद्र लोहनी, विपिन चंद्र शर्मा, गुड्डू पंत, निखिल पांडेय, शिप्रा जोशी, किरण भट्ट, सुशीला गहतोड़ी र...