रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: पंतनगर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज शाखा पंतनगर की बैठक भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में हुई। इसमें 26 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के सम्मानित लोगों की सहमति से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में राजेंद्र चिड़ालिया को अध्यक्ष, हरकेश चौधरी को महामंत्री, अरविंद को उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और मनोहर वाल्मीकि को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को भी दायित्व सौंपे गए। बैठक में समाज के कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...