रुद्रपुर, अगस्त 10 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज बैराज पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान किया। आरोप है कि युवकों ने बैराज पर घूमने आए दंपति की बाइक रोककर बेवजह विवाद शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने और मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस के अनुसार, रविवार रात गूलरभोज चौकी को बैराज के पास कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना मिली। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां स्वार, रामपुर निवासी बॉबी सैनी अपनी पत्नी के साथ घूमने आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोककर विवाद शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर प्रदीप कुमार, मुकेश, गणेश सिंह, अनिल मौर्या, कृष्णा राजपूत, कुलदीप सिंह और संजीव कुमार को समझाने क...