रुद्रपुर, जुलाई 4 -- Rudrapur News: सितारगंज। बैंक के बाहर से बाइक चुराते युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। दीपक कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मीना बाजार वार्ड नंबर-9 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की दोपहर में वह यूनियन बैंक की शाखा में गया था। परिसर में बाइक को लॉक किया। बाहर आने पर बाइक नहीं थी। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक को ले जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...