रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भगत सिंह चौक के निकट आर्य समाज मंदिर वाली गली स्थित शृंगार बुटीक के बेसमेंट में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। बेसमेंट से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने रात करीब 11:45 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आग बुटीक के अन्य हिस्सों तक फैलने से बच गई। फायर यूनिट के वाहन से पंपिंग कर दो हौज पाइप की मदद से आग बुझाई गई। बेसमेंट में रखा सामान आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि शृंगार बुटीक समाजसेवी डॉ. संदीप डोगरा की पत्नी शैलजा डोगरा संचा...