रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: खटीमा। राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में सीटों की संख्या बढ़ाने और शुल्क पोर्टल दोबारा खोलने की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने सोमवार को कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कई योग्य विद्यार्थी सीमित सीटों के चलते प्रवेश से वंचित रह जा रहे हैं। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की सीटों में वृद्धि की जाए, ताकि वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में प्रथम सेमेस्टर का शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं। इसके चलते उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने...