रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। पुलिस ने सत्यापन के लिए रविवार को जाफरपुर और जयनगर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने घर-घर जाकर किरायेदारों और श्रमिकों के सत्यापन की जानकारी जुटाई। जांच में 10 गृह स्वामियों द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार, श्रमिक और घरेलू नौकर रखने की पुष्टि हुई। इस पर प्रत्येक गृह स्वामी का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस ने कुल एक लाख रुपये के अर्थदंड के चालान तैयार कर न्यायालय भेजे हैं। इसके अलावा नियमों के पालन में अनियमितता मिलने पर नौ अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने गृह स्वामियों से अपील की कि किरायेदार, घरेलू कर्मचारी अथवा श्रमिक रखने से पहले उनका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...