Rudrapur News: बिना बताए घर से निकली किशोरी लापता
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मछली मार्केट से एक किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री सात अगस्त की सुबह करीब आठ बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: घर से बिना बताए नाबालिग लापता पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.