Rudrapur News: बिना नंबर टाटा 407 को किया सीज, तीन युवक धारा 172 बीएनएसएस में निरुद्ध
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ट्रक को सीज किया है। शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि आवास विकास स्थित श्याम टॉकीज तिराहे पर बिना नंबर प्लेट का एक ट्रक डीजे बजाते हुए जा रहा है। इसके साथ कुछ बाइक सवार हाथों में हथियार लहराते हुए चल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और चालक चेतन पुत्र राजेश निवासी सिमरोली थाना बाबूगढ़ यूपी का ट्रक सीज कर दिया। वहीं वाहन के साथ चल रहे लोगों को मौके से तितर-बितर होने के लिए बार-बार निर्देश दिए गए, लेकिन उनके नहीं मानने पर तीन लोगों को कारण बताकर धारा 172 बीएनएसएस के तहत निरुद्ध किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.