रुद्रपुर, जुलाई 23 -- Rudrapur News: किच्छा। ऊर्जा निगम ने अभियान चलाकर किच्छा कोतवाली व पुलभट्टा थाना क्षेत्रों में छह स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। ऊर्जा निगम के एसडीओ की तहरीर पर छह उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसडीओ ललित मोहन, जेई ओम कुमार की अगुवाई में ऊर्जा निगम की टीम ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने सिरौली वार्ड 18 में मुन्ने पुत्र अब्दुल गनी, मुस्तकीम पुत्र मुन्ने, शबाना पत्नी मो. मुशलीन, मो. तसलीम पुत्र श्मुन्ने, आबिद हुसैन पुत्र वाहिद के परिसर में बिजली चोरी पाई। वहीं टीम ने किच्छा कोतवाली अंतर्गत मलपुरा में इजाज अली पुत्र शक्स अहमद के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी। तहरीर पर पुलिस ने उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...