रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रही तिरंगा पदयात्रा मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। पदयात्रा संजय नगर नंबर दो और तीन से होते हुए हाट कालिका मंदिर पहुंची। इसमें करीब 400 ग्रामीणों ने भाग लिया। पदयात्रियों ने 200 से अधिक घरों में जनसंपर्क कर लोगों से 27 सितंबर को प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी की गईं। इनमें ग्रामीणों को आंदोलन के उद्देश्य और राजस्व ग्राम की मांग के संबंध में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने सरकार से बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग की। यह भी पढ़ें- राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण और पेंशन की मांगविधायक के आरोपों पर ...