Rudrapur News: बारिश में पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा को नगर निगम ने बांटे रेनकोट
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। बरसात के मौसम में सफाई कार्य के दौरान पर्यावरण मित्रों को बारिश से बचाने के लिए नगर निगम की ओर से रेनकोट वितरित किए गए। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय ने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर निगम परिवार का अभिन्न अंग और शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। गर्मी, सर्दी और बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी वह पूरी जिम्मेदारी से सफाई कार्य करते हैं। इस दौरान पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद पावन राणा, पार्षद वीनू भाई, देवभूमि सफाई अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, आशीष यादव, संदीप गुम्बर सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.