रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। धार्मिक डेरा कार सेवा की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं संगत के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सेवादारों के लिए निर्माणाधीन आवास की चौथी मंजिल के लिंटर के लिए कार सेवा आयोजित की गई। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को डिगा नहीं सकी। सैकड़ों कार सेवकों ने सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार सेवा में स्थानीय नगर के अलावा खटीमा, सितारगंज, किच्छा, बाजपुर, नानकपुरी टांडा समेत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। गुरुद्वारा परिसर में संतों की मौजूदगी में वाहेगुरु के सिमरन और जयकारों के बीच कार सेवा का शुभारंभ हुआ। सेवादारों ने कतारबद्ध होकर लिंटर डालने की सेवा में योगदान दिया। इस...