Rudrapur News: बानूसी में आबादी क्षेत्र से हाईवे बनाने से ग्रामीण परेशान
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- Rudrapur News: खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग 9/125 को आबादी क्षेत्र में बनाए जाने से बानूसी के ग्रामीण परेशान हो गए हैं। उन्होंने तहसील की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गीता गौतम को ज्ञापन देकर हाईवे को कृषि क्षेत्र में बनाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा बानूसी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09/125 को आबादी क्षेत्र में बनाए जाने से ग्रामसभा की बहुतायत आबादी को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तमाम निर्धन परिवार घर से बेघर हो जा रहे हैं। जिनके पास घरेलू भूमि के अलावा और कोई भूमि नहीं है। जिसकी वजह से तमाम परिवारों को फिर से घर बनाने के लिए भूमि का मिल पाना कठिन है। इन परेशानियों को देखते हुए इस राष्ट्रीय राजमार्ग को आबादी क्षेत्र से हटाकर कृषि क्षेत्र से होते हुए पहेनिया चौराहे वाले लिंक रोड पर मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.