रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सिडकुल रोड पर मंगलवार सुबह बरुआबाग बगीचे में युवक का शव आम के पेड़ में लटका मिला। सूचना पर एसएसआई जावेद मलिक, एसआई कैलाश सिंह देव मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद वसीम पुत्र छोटे साह निवासी वार्ड नंबर 01 चिंतीमजरा ने मृतक की शिनाख्त उसके 28 वर्षीय भाई फहीम के रूप में की। पुलिस ने शव का निरीक्षण करने पर गले पर वी आकार का फांसी का निशान पाया। वसीम ने पुलिस को बताया कि फहीम नशा करने का आदी था। मंगलवार सुबह सूरज निकलते समय वह घर से निकला था। सुबह करीब आठ बजे उसके ताऊ हसन अली ने सूचना दी गई कि सामने बाग में काफी भीड़ लगी है तथा फहीम ने फांसी लगा ली है। मौके पर वसीम, उसका छोटा भाई नदीम तथा समीर पहुंचे। परिजनों ने फहीम को तड़पते देख उसे रस्सी से नीचे उतारकर जमीन पर लेटा...