रुद्रपुर, जुलाई 19 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। 15 जुलाई को कंफक्शनरी की दुकान से बाइक चोरी हो गयी थी। वाहन स्वामी निखिल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शिवम कुमार गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी वार्ड 11 बंगाली कलोनी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद की गई। टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसआई जावेद मलिक, एएसआई प्रेम सिंह, जगदीश कोठियाल, प्रेम सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...