Rudrapur News: बहेड़ी टोल प्लाजा के निकट कार में लगी आग
रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: किच्छा। यूपी अंतर्गत बहेड़ी रोड स्थित टोल प्लाजा के निकट एक कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बहेड़ी टोल प्लाजा से एक किमी. आगे ग्राम डंडिया के पास मोहम्मद सलीम की कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, लेकिन कार सवार बाहर निकलने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। यह भी पढ़ें- शामली : चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार यह भी पढ़ें- Bareily News: चलती डस्टर कार में आग लगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.