रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के गुरुनानक इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड आदि मूलभूत समस्याओं को लेकर कुल 54 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 51 शिकायतों और समस्याओं का अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण किया गया। बुधवार को आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में पूर्व सैनिक समिति एवं वार्ड नंबर चार के नागरिकों ने बिजली के पोल हटाने और बढ़े हुए विद्युत बिलों को ठीक कराने की मांग की। ग्राम प्रधान गिधौर ने प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत, ग्राम प्रधान नलई ने सिंचाई नाली बनाने तथा ग्राम प्रधान हरैया एवं ध्यानपुर ने राशन कार्ड का सर्वे कराकर पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाने की मांग की। शिविर में समाज क...