रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर में करीब 1500 लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी रहे। उनके साथ न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी शिविर में विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया। इस दौरान 15 जरूरतमंदों को साइकिल, पांच दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 50 बच्चों को स्टडी टेबल, आठ बच्चों को हियरिंग मशीन, 10 श्रमिकों को लेबर किट और 11 महिलाओं को महालक्ष्मी क...