रुद्रपुर, जुलाई 7 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को चेक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। शिविर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अधिकांश शिकायतें जलभराव, सड़क निर्माण और लो-वोल्टेज से संबंधित थीं। मंत्री बहुगुणा ने डेयरी विकास विभाग की ओर से पशुपालकों को सब्सिडी के चेक और बाल विकास विभाग की ओर से महालक्ष्मी किट वितरित की। यह भी पढ़ें- Bhag...