रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में उत्तमनगर के पास चलती प्राइवेट बस में चढ़ने के प्रयास में एक व्यक्ति नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से किच्छा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलभट्टा थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी चकरपुर, खटीमा, सितारगंज रोड पर उत्तमनगर के निकट किच्छा से खटीमा जा रही प्राइवेट बस में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान वह बस से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की। इसके बाद उन्हें किच्छा सीएचसी...