रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। खेड़ा क्षेत्र में पैसे का लालच देकर पांच साल की एक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गोरक्षा दल के विराट आर्या के अनुसार, घटना रविवार दोपहर की है। आरोप है कि आरोपी पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर गाड़ियों के पीछे ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाने के बाद आरोपी को रम्पुरा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग र...