Rudrapur News: बग्घा-54 गांव में बाघ ने हमला कर गाय को मार डाला
रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: खटीमा। बग्घा-54 गांव में बाघ ने एक और गाय को अपना शिकार बना लिया। शनिवार को जंगल में घास चरने गई गाय का शव सोमवार को झाड़ियों के बीच मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चकरपुर लाइन, बग्गा चौवन निवासी इंदर सिंह चुफाल की गाय शनिवार को घास चरने जंगल गई थी। शाम तक गाय वापस नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार को ग्रामीणों को झाड़ियों के पास गाय का शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उपप्रधान हेमंत सिंह कन्याल ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि बग्गा चौवन में पिछले दिनों लगाए गए ट्रैप कैमरों में बाघ नजर नहीं आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.