रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बग्गा-54 (सरपुड़ा) के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रस्तावित विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल करने का आग्रह किया। ज्ञापन में नारायण दत्त तिवारी आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बग्गा-54 की चहारदीवारी निर्माण, बीएसएनएल के 3जी नेटवर्क के स्थान पर 5जी टावर स्थापित करने, खटीमा से बग्गा-54 को जोड़ने वाले सुरई वन क्षेत्र मार्ग की मरम्मत और ग्रामसभा में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने से जंगली जानवरों, आवारा पशुओं और असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है। वहीं, सु...