रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बगवाड़ा मैदान में बुधवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रम्पुरा निवासी 35 वर्षीय विजय पुत्र ताराचंद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके साथ मौजूद तीन लोगों पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, विजय मूलरूप से बरेली के इज्जतनगर स्थित सैनिक कॉलोनी, गली नंबर सात का रहने वाला था। वह करीब दस वर्षों से रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में रह रहा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार सुबह वह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान परिजनों को बगवाड़ा मैदान में विजय का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंन...