रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: खटीमा। मुंडेली में चोरों ने एक बंद मकान की कुंडी तोड़कर घरेलू सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। वार्ड 10 निवासी सूरज पाल शर्मा ने मुंडेली में सक्सेना बर्फ फैक्ट्री के पीछे मकान का निर्माण कराया था। मकान काफी समय से बंद था। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और अंदर से बिजली की पूरी वायरिंग, मोटर, बर्तन, दो गैस सिलेंडर और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। बताया कि जब वह सोमवार सुबह मकान गए तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...