रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर आगमन पर बंगाली समाज को आरक्षण एवं अन्य संवैधानिक अधिकार दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे आंदोलनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे सुब्रत कुमार विश्वास समेत कई आंदोलनकारियों को पुलिस ने किच्छा बाईपास मार्ग पर रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बंगाली समाज के कई युवा मंगलवार को मुख्यमंत्री के रुद्रपुर पहुंचने से पहले किच्छा बाईपास मार्ग पर एकत्र हुए। हाथों में काले झंडे लेकर उन्होंने समाज की विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी गांधी पार्क की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलि...