रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर फोन हैक कर 1.97 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोलगेट नगला निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता यूको बैंक की शांतिपुरी शाखा में है। उनके खाते में बीती 29 मई को दो लाख 11 हजार 18 रुपये थे। 30 मई को बिना उनकी जानकारी के खाते से 98 हजार रुपये निकलते हैं, फिर उस खाते में जमा भी हो जाते हैं। इसके बाद उसी दिन 98 हजार दो सौ रुपये निकलते हैं, फिर 31 मई को 99 हजार रुपये निकलते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: फोन हैक कर बैंक खाते से 1.98 लाख रुपये उड़ाए,मुकदमा दर्ज बैंक में पता करने पर मैनेजर ने बताया कि उनका फ़ोन हैक हो गया है। उन्होंने और उनके पति ने मेहनत मजदूरी करके और ऋण ...