रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: किच्छा। रुद्रपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में हुई फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। अजय मौर्य पुत्र लेखराज निवासी ग्राम सुरियावां हाफिजगंज बरेली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई को उसके ससुर कुंवर सेन पुत्र मेवाराम निवासी कमलापुर जनूवी देवरानियां बरेली, ड्यटी कर फैक्ट्री से वापस अपने घर आने के लिए चेतक फैक्ट्री के निकट रोड किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। बरेली में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 11 जुलाई को उनकी मौत हो गई। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...