रुद्रपुर, अक्टूबर 28 -- Rudrapur News: खटीमा। दीपावली को लेकर बुधवार को अग्निशमन विभाग ने खटीमा क्षेत्र के फायर हाइड्रेंटो की कार्यशीलता को चेक किया। सभी हाईड्रेंट सही पाए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन खटीमा के प्रभारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी ने खटीमा क्षेत्र के सभी दस हाईड्रेंट का निरीक्षण किया। हाईड्रेंट में पानी के प्रेशर को चेक किया गया। सभी कार्यशील पाए गए। नेगी ने बताया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए व्यवस्थाओं को चेक किया जा रहा है। इससे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति आने पर उसे समय रहते नियंत्रित किया जा सके। टीम में फायरमैन त्रिभुवन प्रसाद, फायरमैन प्रदीप कुमार, फायरमैन मनोज कुमार, पूनम विष्ट, रेनू व जीवन सिंह रौतेला शामिल थे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: फायर टीम ने आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

हिंदी...