रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। केलाखेड़ा नगर पंचायत में कार्यरत एक पर्यावरण मित्र पर फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र और जन्मतिथि में कथित हेराफेरी कर सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर-1 गांधी नगर केलाखेड़ा निवासी यादराम ने सोमवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, सेवा से बर्खास्त करने और कथित संरक्षण देने के आरोप में अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि नगर पंचायत केलाखेड़ा में वर्ष 2015 से कार्यरत पर्यावरण मित्र ने कथित रूप से फर्जी टीसी, मार्कशीट और अन्य शैक्षिक अभिलेखों के साथ-साथ जन्मतिथि में हेराफेरी कर नौकरी प्राप्त की। आरोप है कि उसके पास दो अलग-अलग जन्म प्रमाणपत्र हैं और इस संबंध में वर्ष 2022 में प्रशा...