Rudrapur News: फर्जी दस्तावेजों से कंपनी की हिस्सेदारी हड़पने का आरोप, मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी की साझेदारी हड़पने के आरोप में पंतनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमेक्स रिविएरा, रुद्रपुर निवासी पुष्पा कालड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2013 से ईको पेट इंडस्ट्रीज एलएलपी की विधिवत साझेदार हैं और कंपनी में उनकी 18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वर्ष 2017 में एक साझेदार के सेवानिवृत्त होने के बाद अभय त्रिवेदी को कंपनी का साझेदार बनाया गया। आरोप है कि इसके बाद उनकी जानकारी और सहमति के बिना कंपनी की हिस्सेदारी में बदलाव कर दिया गया। उनकी हिस्सेदारी समाप्त दिखाकर अभय त्रिवेदी की हिस्सेदारी बढ़ा दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभय त्रिवेदी, संजय कुमार शर्मा, कमल किशोर शर्मा और सीमा शर्मा ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत 8...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.