रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- Rudrapur News: सितारगंज। फर्जी आईडी और महिला की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी गई। शक्तिफार्म की महिला ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में मामले में शनिवार को तहरीर सौंपी है। महिला के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने बदनाम करने की नीयत से किसी और के साथ फोटो एडिट कर अपलोड कर दी। जिससे उसकी बदनामी हुई। महिला ने फर्जी आईडी बनाकर फोटो अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...