Rudrapur News: प्लॉट के नाम पर 22.40 लाख की ठगी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: काशीपुर, संवाददाता। प्लॉट बेचने के नाम पर सेवानिवृत्त सैनिक से 22.40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और फर्जी चेक देकर रकम हड़पने के मामले में एसएसपी के निर्देश पर कुंडा पुलिस ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीरूमदारा, रामनगर निवासी रिटायर्ड फौजी ओम सिंह रावत ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2017-18 में उन्होंने अपनी पत्नी जसुली देवी के नाम शाहगंज चौकी सूर्या क्षेत्र में 22.40 लाख रुपये का प्लॉट शाकिर अली निवासी न्याज नगर, एहसान अली निवासी जसपुर खुर्द व निजामुद्दीन निवासी बैलजुड़ी से खरीदा था। रजिस्ट्री होने के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में पता चला कि संबंधित भूमि आरोपियों के नाम दर्ज ही नहीं थी, जिसके कारण नामांतरण नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Dehradun News: प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.